सपा ने मनाया डा. लोहिया की 116वीं जन्म जयंती, अर्पित किया श्रद्धा सुमन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वी जयंती पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाई गई तथा शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
डा. लोहिया के जयंती अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और एक विचार गोष्ठी कर उनके जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता/जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया। विचार गोष्ठी को सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवाद पंथ निरपेक्ष लोकतंत्र का पक्षधर है। समाजवाद का मूल उद्देश्य समानता और संपन्नता है। डॉक्टर लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे बीच में प्रासंगिक है। लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही हम एक अच्छे समाज की संरचना कर देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं।
डॉक्टर लोहिया हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ थे वे जाति प्रथा गैर बराबरी वाद को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे वह समाज के दबे कुचले और निरीह लोगों को विशेष अवसर देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठा कर उन्हें बराबरी पर लाकर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना ही उनका लक्ष्य था आज के परिवेश में हम समाजवादी विचार धारा और डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर के ही अमीर और गरीब की खाई को पाट सकते है समाजवादी विचारधारा और उनके नीतियां हजारों हजार साल तक जीवित रहेंगी।
पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि डॉक्टर लोहिया जी सप्त क्रांति की बात करते थे तथा देश में चौखंभा राज की स्थापना की वकालत करते थे जिससे समाज के दबे कुचले गरीब मजदूर किसान नौजवान सभी लोगों को सामाजिक न्याय तथा समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके, डॉक्टर लोहिया जी के नीतियों और सिद्धांतों पर चलना ही डॉक्टर लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बेचई यादव, प्रदेश सचिव विभा शुक्ला, प्रदेश सचिव राममिलन भारती, कमाल अहमद खान, अजय यादव, सुरेश यादव, प्रदीप पथरकट्ट, बहरइची प्रसाद प्रेमी, जुबेदा चौधरी, रिन्धु पासवान, रामू यादव, बृजभान यादव, रामसेवक लोधी, जेपी यादव, अनिरुद्ध यादव एडवोकेट, जोखन चौधरी, धीरू यादव, रियाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद अंबेडकर, रियाज अहमद, जफर अहमद, राम शंकर मौर्य, दिनेश यादव, अयान भ्रमर, नुरुल हुदा, राजू चौधरी, अब्दुल लतीफ, लव कुश साहनी, जुनेद आलम, अशफाक अहमद, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।





