सांसद पाल और जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने मनोनीत सभसदों का किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 10:52 PM0 commentsViews: 56
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिले के सांसद जगदंबिका पाल ने हाल ही में शासन द्वारा मनोनीत किए गए सभासदों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय विकास और स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पल है। सांसद कार्यालय पर आयोजित एक सम्मान समारोह में उसका बाज़ार, कपिलवस्तु नगर पंचायत, बढ़नी नगर पंचायत, बढ़नी चाफ़ा और डुमरियागंज नगर पंचायत के नव मनोनीत सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने मनोनीत सभासदों को मिठाई खिलाकर उनके सफ़ल कार्यकाल की मंगलकामना के साथ बधाई दिया। सम्मानित होने वाले सभासद नगर पंचायत उसका बाज़ार के पवन जायसवाल, दिलीप सिंह, सावित्री देवी, नगर पंचायत बढ़नी अनीता जायसवाल, नगर पंचायत कपिलवस्तु विजय कश्यप, नीतीश पांडेय, नगर पंचायत बढ़नी चाफा संतोष गुप्ता, नगर पंचायत डुमरियागंज शशि प्रकाश अग्रहरि का स्वागत कर उन्हें संगठन व शासन की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सांसद जगदंबिका पाल ने विकास और “जनसेवा का संकल्प” सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि सभासद की भूमिका केवल नगर पंचायत की बैठको तक सीमित नहीं है। वह शासन और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर के सर्वांगीण विकास, स्थानीय जन समस्याओं त्वरित समाधान और उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी नव नियुक्त सदस्यों से आहान किया कि वे “जनहित सर्वोपरि” है के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए अपने उत्तरदायित्वो का निर्वाहन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवा अनुभवी और ऊर्जावान सदस्यों के जुड़ने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply