गैस एजेंसियों के बाद अब पेट्रोल पम्पों पर लम्बी लाइन, कई पम्पों पर तेल नहीं
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। अब तक रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों पर लाइन लग रही थी, लेकिन अब डीजल पेट्रोल के लिए पंपों पर लम्बी लाइने लग रही हैं। पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोग पेट्रोल पंपों पर जमा हैं। शहर से लेकर पूरे जिले में यही हाल है। कई गाड़ियों को रात के 11 बजे तक 10 से 15 किलोमीटर दूर के पम्पों पर लाइन लगा कर तेल लेते देखा गया।
जानकारी हुई कि मंगलवार को सबसे पहले शहर के समीप तीन पंपों पर तेल खत्म हुआ कि 5 बजे बाद चौथे पम्प पर भी तेल खत्म हो गया। फिर नपाध्यक्ष गोबिंद माधव के पंप पर लम्बी लाइन लगी पुरा रोड जाम के कगार पर पहुंच गया फिर पुलिस आई और अफरा तफरी का माहौल शांत हुआ, उधर सोहास रोड स्थित एक पम्प पर लाइन लगाने के चककर में कुछ लोग आपस में गाली गलौज करते दिखे। यही हाल मधुबेनिया, सनई, पकड़ी, जोगिया द्धेंशा में के पम्पों पर भी रहा।
पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोग पेट्रोल पंपों पर जमा हैं। शहर से लेकर
पूरे जिले में यही हाल है। जहां है, वहां मारामारी मच गई है। वाहन लेकर लोग पहुंच रहे हैं। बहुत से लोग छोटे-बड़े गैलन में तेल लेने पहुंच रहे हैं। एक न्यूज पोर्टल ने लिखा है जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि जो भी ऑयल डिपो हैं, उनकी उधारी पर रोक लगने से समस्या आ रही है।





