विधायक श्यामधनी राही के प्रयास से बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग फोरलेन को ₹261.49 करोड़ की स्वीकृति

March 27, 2026 9:58 PM0 commentsViews: 81
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में विकास को नई गति प्रदान करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा नार्थ–साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग (लंबाई 9.400 किमी) को फोरलेन में विकसित किए जाने हेतु ₹261 करोड़ 49 लाख 63 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह जानकारी सदर विधायक श्यामधनी राही ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में बेहतर एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही व्यापार, आवागमन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समग्र विकास को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है और इससे कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। सदर विधायक श्यामधनी राही ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय पूर्वक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply