उसका अजगरा धर्मसिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का विधायक राही ने किया भूमिपूजन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग अंतर्गत उसका अजगरा धर्मसिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन कपिलवस्तु विधानसभा (सदर) के विधायक श्यामधनी राही द्वारा संपन्न किया गया। इसके लिए शासन ने 16 करोड़ 62 लाख 78 हजारा की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण से कछार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजगरा रामकेवल शर्मा, ग्राम प्रधान लक्षनपुर उमेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान तालनटवा राम किशुन यादव, ग्राम प्रधान करमा लवकुश राजभर,
विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, सभासद मनीष जायसवाल, संदीप दुबे, संजय सहानी, पूर्व सभासद पन्नेलाल, पूर्व प्रधान अर्जुन पासवान, सेक्टर प्रभारी भाजपा राम लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण एवं क्षेत्र की जनता जनार्दन उपस्थित रही।
विधायक श्यामधनी राही ने इस महत्वपूर्ण परियोजना हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।





