श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। शहर के श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के पास चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में रविवार की रात भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस दौरान कथावाचक पंडित आलोकानंद दास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बाल्यकाल की लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की नटखट छवि का जीवंत चित्रण किया, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।
कथावाचक आलोकानंद दास की मनमोहक शैली, मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भावविभोर होकर कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु राधे-श्याम के जयघोष के साथ भक्ति में लीन नजर आए।
इस मौके पर मुख्य यजमान नर्वदेश्वर सिंह व उर्मिला सिंह समेत विधायक श्यामधनी राही, शेखर सिंह, माधव सिंह, विवेक सिंह, रमेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, सौरभ पांडेय, डॉ. एचएल मैत्रा, जगन्नाथ मोदनवल, सोनू सिंह, मार्कण्डेय सिंह, मनोज सिंह, छेदी मोदनवाल, श्रीकांत शुक्ला, पिंटू मिश्रा, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।





