टॉपर्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
निजाम जिलानी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर संसाधन केंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झंगटी में स्थित टापर्स एकेडमी में रविवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का अयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर हर्षित त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व गणेश स्तुति से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा सभी बच्चों को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।अपना लक्ष्य निर्धारित करेंगे तभी मंजिल के तरफ़ बढ़ सकतें हैं। इसलिए लक्ष्य के साथ कठिन परिश्रम कर पढ़ाई कि जाए तो सफलता स्वत: मिल जाती हैं।
स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर के सबका मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही बेहतरीन ढंग से मंच का संचालन किया स्कूल के प्रबंधक हर्षित त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय के तरफ़ से प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पा कर विद्यार्थीओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक अखिलेश्वर नाथ शुक्ल, अध्यक्ष उपेंद्र मणि, भाजपा, जिला महामंत्री अविनाश शुक्ल, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावक मौजूद रहे।





