शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं दायित्वों से नहीं- धर्मेन्द्र पाल

March 30, 2026 7:52 PM0 commentsViews: 290
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। लंबी शैक्षिक सेवा के पश्चात इक्तीस मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे दो शिक्षकों वरुणेंद्र राय एवं केश राम चौधरी तथा अनुचर हजारी प्रसाद का सोमवार को बीआरसी मिठवल पर खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल की उपस्थिति में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र रहे।

पूर्व माध्यमिक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज को संवारने का काम करता है। विभाग से भले ही सेवानिवृत्त हो रहे हो लेकिन समाज के लिए जीवन पर्यन्त मार्गदर्शन का काम करते रहते हैं। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने अनुभव को भी साझा किए और जिनके योगदान को अन्य शिक्षकों ने सराहा । विकासखण्ड के समस्त शिक्षकों तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। समारोह में कई भावुक क्षण देखने को मिले, जब सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों ने अपने वर्षों के अनुभव और छात्रों के साथ बिताए समय को याद किया।

इस कार्यक्रम में विकास खंड मिठवल के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे। दिलीप चौधरी, विजय राय, महेश धर द्विवेदी, शत्रुंजय मिश्रा, धनंजय मिश्रा, शिव प्रसाद चौधरी, आरती अग्रवाल, तस्लीम जहां, किरन प्रभा पाण्डेय, शिवम पाठक व अन्य एआरपी एवं शिक्षकों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य व दीर्घायु होने की कामना किये।

Leave a Reply