टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिला जेल में लगा तीन दिन का शिविर
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य टीम ने टीबी उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जागरूकता, स्क्रीनिंग एवं उपचार सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
इस तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत कारागार में निरुद्ध बंदियों की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग, जांच, परामर्श तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे बंदियों एवं कर्मचारियों में जागरूकता का स्तर बढ़े।
कार्यक्रम में जेलर रामसिंह यादव, उप कारापाल अजीत चंद, महेश सिंह, मुकेश प्रकाश, चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप जायसवाल, जेल फार्मासिस्ट वीरेंद्र प्रसाद, प्रिजन कोऑर्डिनेटर सपना, सतीश चन्द्र मिश्र (PPM), आशुतोष पांडेय, अख्तर (लैब टेक्नीशियन), वसीम एवं आशीष (काउंसलर), अरविंद मिश्र, फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





