पेट्रोल गैस के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएसओ को दिया ज्ञापन

April 24, 2026 4:52 PM0 commentsViews: 160
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वधान में जिला पूर्ति अधिकारी को नियमित/संविदा/आउट सोर्सिंग साहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारीयों को  इंधन (पेट्रोल/घरेलू गैस) विशेष प्राथमिकता पर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौपा गया।

कर्मचारी नेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौपने बाद कहा कि चिकित्सा स्वास्थ, राजस्व लेखपाल सहित जनगणना- 2026 में कार्य कर रहे कर्मचारियों को ईंधन पेट्रोल गैस समय से उपलब्ध न होने से दायित्व निर्वहन में अत्यन्त कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी ड्यूटी करें या पेट्रोल गैस के लिए रात दिन लाइन लगयें। खाद्य निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण पर कोई ठोस नीति निर्धारित की जाएगी कर्मचारियों को ईंधन न मिलना गम्भीर विषय है इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वाई पी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद ओझा, अध्यक्ष संघर्ष समिति दिनेश मिश्रा, राम कुमार यादव, आडिटर सुरेंद्र जाटव, जिला कोषाध्यक्ष रंजनेश धर दूबे, अष्ट भुजा पांडेय रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply