पत्रकार दीपक श्रीवास्तव को वर्षारम्भ में मिले तीन नेशनल अवार्ड

April 27, 2026 12:31 PM0 commentsViews: 19
Share news

 

— यूनाइटेड नेशन जर्नलिस्ट इंटरनेशनल प्रेस के सदस्य है डा. दीपक
— डुमरियागंज के ग्राम नेबुआ के निवासी हैं डॉ. दीपक श्रीवास्तव

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद के रमवापुर उर्फ नेबुआ, डुमरियागंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दीपक श्रीवास्तव को वर्ष 2026 में उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए तीन नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय भी बन गई है।

डॉ. दीपक श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ-साथ विभिन्न टीवी चैनलों में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इससे पूर्व भी डॉ. दीपक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। उन्हें विश्व के दो विश्वविद्यालयों द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जा चुकी है, जो उनके कार्यों की वैश्विक सराहना को दर्शाता है। इसके अलावा, नेशनल ह्यूमन राइट्स संगठन द्वारा भी उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. दीपक श्रीवास्तव को पड़ोसी देश नेपाल में भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है, जो उनकी कार्यशैली की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। डॉ. दीपक श्रीवास्तव की यह सफलता निश्चित रूप से पत्रकारिता जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply