बक्शे नही जाएंगे दोषी: पीड़ित परिवार से मिले विधायक नापाध्यक्ष गोविंद जिलाध्यक्ष दीपक व सत्य प्रकाश राही

May 3, 2026 5:11 PM0 commentsViews: 248
Share news

 

अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन विकास खंड के कोल्हुआ गांव निवासी जमीनी विवाद में मृतक संदीप यादव के पिता भोला व परिवार से रविवार को सुबह 10 बजे कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही मिले। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने के साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि मा. योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में किसी के साथ कोई भेद भाव नही है घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बक्शा नही जाएगा।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उक्त चारों नेताओं ने एक स्वर में कहा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए इसके लिए पुलिस के लोग हर अस्तर से प्रयास कर रहे है। सभी लोगों ने सबसे पहले मृतक की माँ और बहन के भी चोटिल होने की बात सुनकर तुरंत डाक्टर की टीम बुलावाया जाँच करवाया और इलाज के लिए अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल भेज दवा की व्यवस्था करवाई। उक्त लोगों ने कहा पीछले दो दिनों में विपक्ष के कई नेता आए और केवल अपनी अपनी राजनीति की। रील बनवाया और भाषण देकर चल दिए किसी ने चोटिल महिलाओं का हाल तक नहीं पूछा।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने विधायक श्यामधनी राही जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या नपा अध्यक्ष गोविंद माधव सत्य प्रकाश राही तेजू विश्वकर्मा से आरोपियों की गिरफ्तारी और सजा का आग्रह किया। सभी नेताओं ने थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा से गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए कड़ा कदम उठाने की बात कही और कहा की पीड़ित परिवार संयम रखे हम लोग हर सम्भव मदद करेंगे।
ग्रामीणों ने की भाजपा नेताओं की तारीफ
विधायक के साथ पहुंचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचने के बाद चोटिल महिलाओं का हाल पूछने और इलाज का समुचित उपाय करने के बाद ग्रामीणों ने कहा अब तक जितने नेता आये यह किसी ने नही पूछा और न ही जानने की कोशिश की। सभी ने अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम किया। पीड़ितों के मन और दिल का हाल किसी ने जानने की कोशिश नही की।

Leave a Reply