भाजपा के नई कमेटी की पहली जिला कार्य समिति/जिला योजना बैठक संपन्न

May 3, 2026 8:52 PM1 commentViews: 46
Share news
अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवन्युक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या द्वारा बनाई गई नई कमेटी की रविवार को जिला कार्यसमिति व जिला योजना समिति की प्रथम बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संतकबीरनगर एवं जिला वर्ग प्रभारी अस्टभुजा शुक्ला एवं जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने उपस्थित जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अपना अनुभव साझा किया और पार्टी की नीतियों के प्रति सभी को उनके दायित्व का बोध कराया।
बैठक के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, जय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान साहित दर्जनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु रणनीति निर्धारित की।
इस अवसर पर भजपा के जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह, सच्चिदानंद चौबे, फूलचंद जायसवाल, रमेश मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, सतीश रस्तोगी उमेश शाहू उर्फ़ डब्बू साहित पुरी कार्यकारिणी व दर्जनों जन प्रतिनिधिगण, पूर्व जिलाध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण एवं जिला कार्यसमिति सदस्यगण की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply