आधे दाम ढाई हजार में मिलेगी रेंजर साइकिल, 27 मई को लगेगा विशेष कैम्प- गोविंद माधव

May 25, 2026 10:28 AM0 commentsViews: 729
Share news

महंत अवैधनाथ मैरिज हॉल में आयोजित होगी विशेष छूट योजना, किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं

 

अजीत सिंह 

Oplus_16908288

सिद्धार्थनगर। नगर परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन गोविंद माधव ने छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल खरीदने का एक सुनहरा अवसर लाया है। क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा देने के उद्देश्य से एक विशेष छूट योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत ₹5,000 कीमत वाली शानदार रेंजर साइकिल 50 प्रतिशत की भारी छूट के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।

मात्र ₹2,600 में मिलेगी रेंजर साइकिल नपाध्यक्ष गोविंद माधव से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत रेंजर साइकिल की कीमत मात्र ₹2,500 तय की गई है। इसके साथ ही ₹100 पंजीकरण शुल्क देय होगा। यानी इच्छुक नागरिक और छात्र कुल ₹2,600 जमा करके नई रेंजर साइकिल अपने घर ले जा सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि साइकिल प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावेज (Documents) की आवश्यकता नहीं होगी। यह ऑफर जनपद के सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह खुला है।

बुधवार को सुबह 10 बजे से लगेगा कैम्प इस विशेष छूट योजना का लाभ उठाने के लिए आगामी 27 मई (बुधवार) को एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित महंत अवैधनाथ मैरिज हॉल में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। इसके लिए रुद्र प्रताप यादव के नंबर 7081778011 व रंजना चौहान के नंबर 9616123548 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply