सिद्धार्थनगर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया दौरा, कहा 2027 में होगी प्रचंड जीत

June 6, 2026 10:48 AM0 commentsViews: 105
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 5 जून 2026 को सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया। इसके साथ ही, उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
दौरे के मुख्य आकर्षण:
कार्यकर्ता बैठक: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने और बूथ स्तर को मजबूत करने का आह्वान किया। चुनावी हुंकार: उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भारी जीत का लक्ष्य रखा। पौधारोपण: डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दोहराया। आरएसएस कार्यक्रम: उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्ष प्रांत) द्वारा सिद्धार्थनगर में आयोजित ‘संघ शिक्षा वर्ग’ के समापन समारोह में भी हिस्सा लिया। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी मौजूद रहे।
कई जगह हुआ स्वागत
भेजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के स्वागत के लिए पूरे शहर को भाजपा कार्यकर्ताओ एवं नेताओं ने पूर्ण रूप साजे दिया था, जगह जगह उनके स्वगत के लिए मंच फूल माला लेकर लोग सुबह से हि इंतजार कर रहे थे। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने जबरजस्त स्वागत किया। साड़ी तिराहे पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, युवा नेता सत्य प्रकाश राही, हाईडिल चौक पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान विकास पाण्डेय, उसका में आशीष शुक्ला आदि लोगों साहित दर्जनों जगह स्वागत किया गया।
इन्होंन कराया पुरा कार्यक्रम
सांसद जगदम्बिका पाल, डा. सतीश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने अपने महामंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा, सतीश रस्तोगी, रिंकू पाल, मनोज सिंह, आशीष शुक्ला, तेजू विश्वकर्मा आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का शानदार स्वागत किया।

Leave a Reply