सीएम से की कूड़ा नदी पर नए पुल और नगर पंचायत विस्तार की मांग
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या के नेतृत्व में उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उसका बाजार के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा भी मौजूद रहे।
- कूड़ा नदी पर नया पुल: ब्रिटिश काल के ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र ‘उसका बाजार’ में बाईपास बनने से व्यावसायिक गतिविधियां सुस्त हो गई हैं। 1885 का पुराना रेलवे पुल अब केवल दोपहिया वाहनों के लिए बचा है। व्यापारियों के पलायन को रोकने और व्यापार को रफ्तार देने के लिए कूड़ा नदी पर नए पुल की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने इसका सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।
- नगर पंचायत का सीमा विस्तार: कस्बे के विकास और ग्रामीणों को नगरीय सुविधाएं दिलाने के लिए आशीष शुक्ला ने गंगाधरपुर, भिटिया, मेहदिया, पठानपुर, नवलपुर, केवटलिया, सुगही, लक्षनपुर और कोल्हुआ ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत उसका बाजार में शामिल करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है।





