बेटी के सम्मान में समाजवादी पार्टी उग्रसेन सिंह मैदान में
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। गुरुवार को विधानसभा 302-शोहरतगढ़ (जनपद-सिद्धार्थनगर) में शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लामबंद होकर थाना अध्यक्ष शोहरतगढ़ को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भाजपा आईटी सेल द्वारा AI- जेनरेटेड भ्रामक एवं चरित्र हनन करने वाले पोस्टों के खिलाफ एक ज्ञापन दिया है।
सपा नेता उग्रसेन ने ज्ञापन देकर प्रशासन पुरजोर मांग की है कि इस घृणित कृत्य करने और इसे प्रसारित करने वाले समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही सोशल मीडिया से ऐसी अमर्यादित पोस्टों को तुरंत हटाया जाए। बेटियों का सम्मान हमारी प्राथमिकता है और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पथरकट् पूर्व प्रमुख, रामू यादव जिला सचिव, विष्णु उमर, विक्रम यादव, बलराम चौरासिया, ओमप्रकाश यादव, गुड्डू सिंह, माता प्रसाद, हरिराम शर्मा, सूर्य प्रताप पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, शिवा शर्मा, अरुण चौधरी, मजर हुसेन, राहुल चौरासिया, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, मो० रजा, हरिओम, सूरज त्रिपाठी, नीरज चौरासिया, मनोज सेठ, मो. जब्बार, आदर्श पाण्डेय, वीरेन्द्र साहनी, आशीष साहनी, विजय भारती, रामनेत साहनी, महेश साहनी, अनिल शर्मा, संजय चौरासिया, अखिलेश चौरासिया, रामविकास यादव सहित सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।





