तपती दोपहरी में सपा के अमर सिंह ने बढ़ाया सियासी पारा, ज़बरदस्त प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

June 16, 2026 1:32 PM0 commentsViews: 162
Share news

 

—सपा के आंदोलन में हज़ारों की तादाद में उमड़े मज़दूर, किसान और नौजवान
—गांव-गांव में स्मार्ट बिजली मीटर के मुद्दे पर ग्रामीणों ने बजाया जम कर ताली

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई, पेपर लीक और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के परिवार को कुछ लोगों द्वारा अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शोहरतगढ़ तहसील पर सपा कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन से पूर्व हुए भाषण में पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने जनता के सवालों को बहुत चतुराई से उठाकर गरीब, किसान, छात्र नौजवान सहित हर वर्ग की नब्ज को पकड़ने में कामयाब रहे।

पूर्व विधायक और सपा नेता चौधरी अमर सिंह की अगुवाई में सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर भाजपा के नीतियों के विरोध में निकाली गई इस पैदल यात्रा में हजारों की संख्या सपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। यह पैदल यात्रा ज़बरदस्त नारेबाजी के साथ शहर का भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में समाप्त हुई। चौधरी अमर सिंह की अगुवाई में उत्साहित सपा कार्यकर्ताओ और आम लोगो ने भाजपा सरकार की गलत नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

पैदल यात्रा को लेकर पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है भाजपा का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा एकदम झूठ और छलावा है। मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है। कमर तोड़ महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पेट्रोल रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि की वजह से आम नागरिक त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कुंभकरण की नींद सो रही है उसको जगाने के लिए इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के बारे में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के परिवार के ऊपर सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने अशोभनीय टिप्पणी करने का काम किया है उनको खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही कुछ दिन पूर्व तुलसीपुर चौराहे पर नवनिर्मित मछली मंडी के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच कर पिछले दिनों भवन दुर्घटना में जान गवाने वाले मृतक परिवार के परिजन को 15 लाख दिया जाए।

प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालजी यादव, बेचई यादव, अफसर रिज़वी, घिसियावन यादव, कलाम अहमद सिद्दीकी, सपा नेता श्रीमती रिंधु पासवान, खलकुल्लाह खान, नौशाद मलिक, कमरुज़्ज़मा, सुनीता गोस्वामी आदि वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी रही।

Leave a Reply