खुल गए प्राइमरी स्कूल, साफ-सफाई के साथ शिक्षण कार्य शुरू
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से सुचारू रूप से खुल गए हैं। विद्यालयों में टीचर समय से पहुंचकर स्कूल परिसर की साफ सफाई करवाए।
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी डीह के शिक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार मंगलवार को शिक्षण कक्षाओं एवं परिसर का साफ सफाई हुआ। तत्पश्चात बच्चों का आगमन शुरू हुआ। गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद स्कूल आये बच्चों का स्वागत किया गया।
बच्चों ने प्रार्थना किया इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हुआ। इसी क्रम में उसका बाजार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय मान्यता प्राप्त स्कूल खुल गये। निजी विद्यालयों के वाहन मंगलवार को जगह जगह दिखाई दिए। और बच्चे स्कूल जाते दिखाई दिए।





