अंडर- 13: फाइनल मुकाबले में सिल्वर स्पून ने अभिषेक आभूषण को 6 रनों से हराया
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध स्पोर्ट फाउंडेशन एवं सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध अंदर-13 टैलेंट सर्च क्रिकेट प्रतियोगित का फाइनल मुकाबला अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स व सिल्वर स्पून सनराइजर्स के बीच खेला गया. मौसम खराब होने की वजह से मुकाबला 20 ओवर का हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स सिल्वर स्पून ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट होकर 97 रनबनाए।
जिसमें अक्षत सिंह ने 42, आयुष ने 11 व ऋषभ ने 10 रनों का योगदान दिया. अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स की तरफ से आदिल ने तीन, विराट ने दो, शिवम ने दो, प्रतीक व अंश साहनी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक आभूषण की पूरी टीम 19.1 बाल में 91 रन बनाकर आलाउट हो गई। अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स की तरफ से शिवम ने 34, अनस ने 11, विराट ने 12 रनों का योगदान दिया. सिल्वर स्पून सनराइजर्स की तरफ से वेदांत ने 4, ऋषभ यादव ने दो, अक्षत सिंह ने दो, अंकुश ने एक विकेट लिया।
मैच का मैन ऑफ द मैच सनराइजर्स के अक्षत सिंह, गेम चेंजर ऑफ़ द मैच वेदांत मिश्रा, फाइटर ऑफ़ द मैच शिवम को दिया गया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड सिल्वर स्पून सनराइजर्स के अक्षत सिंह, बेस्ट बैट्समैन अक्षत सिंह, बेस्ट बॉलर वेदांत मिश्रा, बेस्ट फील्डर शिवम, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट व बेस्ट फील्डर मयंक चौधरी (गंगा टाइटंस) को दिया गया।
मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी सिद्धार्थनगर चंदन सिंह यादव रहे इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रहरी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉक्टर गोविंद ओझा रहे, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, मोहम्मद सलीम, अरुण पाठक आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंपायर सिद्धांत श्रीवास्तव व
आरुष, स्कोरर अंकित, कॉमेंटेटर की भूमिका प्रयाग भास्कर,
प्रतियोगिता का लाइव मनीष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।





