योग दिवस पर क्रीड़ा भारती के लोगों ने किया जल में योग

June 21, 2026 8:47 PM0 commentsViews: 47
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में खिलाड़ियों द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम “जल में योग” कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं जागरूकता का परिचय दिया।

जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रांत योग प्रमुख महेश कुमार के निर्देशन में सिद्धार्थनगर स्टेडियम स्थित तरणताल में विशेष जल योग कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष अरुण प्रजापति तथा नेक्स्ट जेन स्पोर्ट्स क्लब में अमित श्रीवास्तव द्वारा योग सत्र आयोजित किए गए।

उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र कुमार पाठक, प्रांत योग प्रमुख महेश कुमार, प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कबड्डी प्रमुख अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, बटरफ्लाई आसन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभ की जानकारी दी गई।

Leave a Reply