वीरांगना ऊदा देवी पासी के जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम, सत्य प्रकश राही ने दी पुष्पांजलि
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारी और अद्भुत शौर्य की प्रतीक वीरांगना ऊदा देवी पासी के जन्म दिवस के अवसर पर विधानसभा कपिलवस्तु के ग्राम सियरापार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने दीप प्रज्वलित कर और वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
राष्ट्र सेवा और शौर्य की गाथा को किया गया नमन
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राही ने वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के अदम्य साहस, ऐतिहासिक बलिदान और वीरगाथा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा-
“वीरांगना ऊदा देवी पासी जी का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान हमें यह सिखाता है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्प और साहस से बड़ा कोई हथियार नहीं होता। सिकंदर बाग के युद्ध में अकेले ही दर्जनों ब्रिटिश सैनिकों को धूल चटाने वाली इस महान वीरांगना का इतिहास हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। आज समाज और युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलकर देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान देने की आवश्यकता है।”
समाज के प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान समाज के गौरव और वीरांगना ऊदा देवी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम कुमार पासवान (जिला अध्यक्ष, इंडियन पासी समाज), सर्वजीत पासवान (ग्राम प्रधान) लाखन आर्मी जिलाध्यक्ष, सुमिन्दर पासवान, सतीश पासवान, हीरालाल पासवान, बिहारी लाल, भानु प्रताप, कृष्णा पासवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के अमर नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज की एकजुटता पर बल दिया।





