कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद के पशुपालन विभाग ने नौगढ़ सदर पशु चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया। मूल रूप से सोहस खास के निवासी राजेंद्र प्रसाद ने 1985 में बाराबंकी से सरकारी सेवा की शुरुआत की थी, जिसके बाद 1996 से 30 जून 2026 तक उन्होंने सिद्धार्थनगर के विभिन्न अस्पतालों में पूरी ईमानदारी, कर्मठता और निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाया।
उनकी इस सरलता और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने की तथा संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी डा. अरुण प्रजापति ने किया। वेटरनरी फार्मासिस्ट रवि कुमार और उमेश पाण्डेय द्वारा आयोजित इस समारोह में डिप्टी सीवीओ डॉ. राज बहादुर यादव सहित जिलेभर के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी उपस्थित सहयोगियों ने राजेंद्र प्रसाद को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, छाता, सूटकेस और उपहार देकर ससम्मान विदा किया।





