अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उग्रसेन सिंह ने शोहरतगढ़ में किया वृक्षारोपण 

July 2, 2026 2:02 PM0 commentsViews: 54
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ‘पीडीए’ जननायक अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। 302-शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरा टोला मसीना में लगातार दूसरे दिन भी भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता उग्रसेन सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी द्वारा की गई।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे। इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन को सेवा और पर्यावरण चेतना के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण मिल सके। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिला सचिव रामू यादव, पूर्व प्रधान सलीम, बहादुर अली, मोहम्मद सिद्दीकी, सुरजीत, सुबास, महबूब आलम, कायर, सफीउल्लाह, राम, अनिल, अहसानुल्लाह, जितेंद्र, रामदास, सिराज, सोनू, अमरीश चौधरी, हरिद्वार, गुलाम, बबलू, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया, निजाम, सुदामा गिरी, फतेह खान और मोहम्मद राजा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण बचाने की शपथ ली।

Leave a Reply