ऐसे स्वरोजगार युवाओं के लिये प्रेरणादायक हैं- रवि अग्रवाल
–महाराष्ट्रीयन मसाले वाली “देसी चौपाल चहा”का उदघाटन
— देसी चहा की फ्रेंचाईजी सभी के लिये उपलब्ध है- सोनू खान
अजीत सिंह
शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सुभाष नगर वार्ड में “देसी चौपाल गुड़ वाली चाय” की नई दुकान का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने दुकान के संचालकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे स्वरोजगार के प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि गुड़ वाली चाय भारतीय परंपरा, स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतरीन संगम है तथा ऐसे उद्यम स्थानीय व्यापार को नई पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ कस्बा उत्तरोत्तर विकास के पथ पर है। नागरिकों को सुविधाएं देने का निरंतर प्रयास जारी है। विकास के इस क्रम में महाराष्ट्र की पहाड़ों की सुगंधित चायपत्ती युक्त गुड़ वाली चाय, यहां के लिए नई पहल साबित होगी।
उद्घाटन समारोह में रवि अग्रवाल समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, स्थानीय निवासी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई दुकान के शुभारंभ पर बधाई दी और “देसी चौपाल गुड़ वाली चाय” के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर फ्रेंचाइजी के एमडी सोनू खान ने कहा कि इसकी फ्रेंचाइजी उपलब्ध है। स्वरोजगारी इसके लिए उनसे संपर्क कर सकते है। अंत में दुकान मालिक संदीप कसौधन ने सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर
सर्वश्री लल्ला कसौधन, गोलू मोदनवाल, रोशन कसौधन, संजय कसौधन, गोलू कसौधन, दीपू कसौधन अनिल कसौधन, राहुल कसौधन, प्रिन्स कसौधन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।






