डायट बांसी में आयोजित हुआ एनसीएससी मार्गदर्शिका का विमोचन

July 31, 2026 6:37 PM0 commentsViews: 23
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्गदर्शिका का विमोचन उप प्राचार्य लालजी कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मिश्र, रामचंद्र मौर्य, श्रवण कुमार ने शुक्रवार को डायट बांसी में किया। कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि को विकसित करने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान कर रही है। इसकी सार्थकता तभी होगी जब प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवेश से जुड़ी समस्याओं के वैज्ञानिक निदान के लिए तत्पर हो।

एनसीएससी के जिला समन्वयक अंशुमान सिंह ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 10-14 वर्ष के छात्र जूनियर और 14-17 वर्ष के सीनियर आयु वर्ग के विद्यार्थी अपने आसपास की किसी स्थानीय समस्या को चुनकर उसके समाधान पर एक लघु शोध पत्र तैयार करेंगे। बताया कि छात्र दो-दो के समूह में आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस दौरान प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव, बद्रीनाथ त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, डीसी निपुण आशीष सिंह, कार्तिकेय पांडेय, पंकज कुमार, प्रतिभा सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमित मणि, नरेंद्र यादव, अनन्तदीप, संदीप द्विवेदी, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply