जिले का दिव्यांग छात्र हरिकुमार अब प्रतापगढ़ के राजकीय विद्यालय में पढ़ेगा

July 31, 2026 9:04 PM0 commentsViews: 48
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विकास खंड बांसी के कंपोजिट विद्यालय टड़वल घाट के विशेष शिक्षक अवनीश त्रिपाठी के प्रयास से दिव्यांग छात्र हरिकुमार का नामांकन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में हुआ है। इसमें दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए आवासीय व्यवस्था लागू है। सत्र 2025-26 में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले अस्थि दिव्यांग छात्र हरिकुमार की दिव्यांगता व घर की दूरी और लाचारी के वजह से पढ़ाई बंद होने को थी।

डीसी करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि छात्र हरिकुमार का घर बांसी मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। कक्षा आठ पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उसे रोज बांसी आना पड़ता, जो उसकी शारीरिक स्थिति के कारण कठिन था। हरिकुमार की पढ़ने की इच्छा को देखते हुए आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रयास किया गया। अब उसे मुफ्त आवास, भोजन और बेहतरीन माहौल में आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply