सिद्धार्थनगर में केंद्रीय मंत्री ने कहा- वैश्विक संकट में भी ऊर्जा भरपूर, ₹84,000 करोड़ की नई मंजूरी

August 1, 2026 11:59 PM0 commentsViews: 150
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को सिद्धार्थनगर जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक बौद्ध स्थल कपिलवस्तु का भ्रमण किया और वहां नवनिर्मित बुद्धा (विपश्यना केंद्र) थीम पार्क तथा भव्य ‘लाइट एंड साउंड शो’ का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने देश की ऊर्जा सुरक्षा पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे विभिन्न संकटों के बावजूद भारत में ऊर्जा और ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर सदर विधायक श्यामधनी राही और सांसद जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, युवा भाजपा नेता सत्य प्रकाश् राही, नपाध्यक्ष गोविंद माधव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
दौरे की मुख्य बातें और बड़ी घोषणाएं:
  • ऊर्जा खोज के लिए भारी बजट: केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने देश में तेल और गैस की खोज (Exploration & Production) को बढ़ावा देने के लिए ₹84,000 करोड़ की नई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे देश इस क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा।
  • कपिलवस्तु का कायाकल्प: उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दी जा रही है। बुद्ध थीम पार्क में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।
  • सुरक्षा एवं विकास का जायजा: लोकार्पण के साथ ही उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ जिले के समस्त आला अधिकारी समेत पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर व उनके सहयोगी ऐई जेई के अलावा भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply