सिद्धार्थनगर में निकली मौन पदयात्रा, विधायक राही, सांसद व नपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

August 14, 2026 4:12 PM0 commentsViews: 173
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। देश के विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले और विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की याद में जिला मुख्यालय पर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित मौन पदयात्रा में सदर विधायक श्यामधनी राही, सांसद जगदंबिका पाल और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने विभाजन के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

​श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदर विधायक सांसद जगदम्बिका पाल व विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा, “14 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय है। देश के विभाजन ने लाखों परिवारों को रातों-रात अपनी जड़ों, घरों और जमीन से बेघर कर दिया। उस भयावह विस्थापन और हिंसा में हमारे अनगिनत भाई-बहनों ने असहनीय पीड़ा झेली है।”

​सदर विधायक श्यामधनी राही कहा कि यह दिवस केवल उस भीषण त्रासदी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। विस्थापित परिवारों के संघर्ष और त्याग को देश कभी भूल नहीं सकता।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

इस मौन पदयात्रा और श्रद्धांजलि सभा में विधान परिषद सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिलाधिकारी शिवशरणाप्पा जीएन तथा जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply