युवाओं के प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनेगा- राजीव नयन

August 20, 2026 9:44 AM0 commentsViews: 51
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। वास्तव में यह अवसर सभी के साथ संवाद का है, लेकिन युवा पीढ़ी के लिए इसका विशेष महत्व है। भारत की  युवा आबादी हमारा जनसांख्यिकी लाभांश है। अगर देश इसका सही तरीके से लाभ उठा पाया, तो भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में बहुत आगे बढ़ सकते हैं। देश को सुखी, समृद्ध एवं सुरक्षित बनाने में युवाओं का योगदान उल्लेखनीय है। युवाओं के प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।

यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने बुधवार को लोटन खंड के युवाओं को संबोधित करते हुए कही। राजीव नयन ने कहा कि भविष्य में हमारे सामने बहुत बड़ी समस्या भी खड़ी हो सकती है। क्योंकि आज की युवा पीढ़ी भी आगे चलकर पुरानी पीढ़ी बन जाएगी। जिस तरह से आज की पीढ़ी, युवाओं के भविष्य के बारे में सोचती है, उसी तरह युवा पीढ़ी को भी अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा।

युवाओं में असीमित ऊर्जा होती है इसका प्रयोग करने में हमें सचेत रहना होगा, इसके साथ-साथ हमें यह भी याद रखना चाहिए कि देश की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान सुरेश, शिवा, मिथिलेश, रामसेवक, अजय, आनंद, राहुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply