सावन के अंतिम सोमवार को डीएम और एडीएम ने बांटा प्रसाद, कलेक्ट्रेट में गूंजे हरहर बमबम
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट परिसर श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जहां प्रशासनिक कामकाज की आपाधापी के बीच भक्ति और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम गौरव श्रीवास्तव और न्यायिक एडीएम ज्ञान प्रकाश ने खुद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया।
दिन भर गूंजते “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।




