PWD प्रांतीय खण्ड में भव्य सुंदरकाण्ड पाठ और रुद्राभिषेक भंडारा संपन्न, डीएम एसपी हुए शामिल
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। पवित्र सावन माह के अंतिम मंगलवार को जिले के प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग परिसर में सुबह 10 बजे से श्री गणेश जी की पूजा करने के बाद भव्य सुंदरकांड पाठ एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजित किया गया तत्पश्वात शाय 3 बजे से विशाल प्रसाद भंडारा किया गया। उक्त आयोजन में जिले के डीएम व एसपी भी थोड़ी देर के लिए शामिल हुए। विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी और ठेकदार उपस्थित रहे।
आयोजक समस्त लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड परिवार एवं अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध के साथ सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित पधार कर पूजन-अर्चन का पुण्य लाभ उठाने के लिए और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए सभी से अग्रह किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन को अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया।
इस पावन अवसर पर सहायक अभियंता मनीष सिंह, नीरज पाण्डेय, राजकुमार मौर्या, अवर अभियंता चंद्रसेन प्रताप सिंह, यादवेन्द्र यादव, सोहन गुप्ता, अनुराग यादव, गोपीचंद सिंह, मनोज पासवान, विश्वाश यादव, सुरेश प्रसाद, विनोद कुमार के अलावा कर्मचारी ज्ञानेश्वर पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, अवधेश मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
इनके अलावा ठेकेदार संघ के छोटे चौबे, अजीत सिंह, मनोज शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, बृजकिशोर सिंह, विनोद सिंह, राहुल दुबे, विकास सिंह गल्लर, बृजेश दुबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, अम्बू सिंह, अजय शुक्ला, हरिशंकर मिश्रा, अजय सिंह, राजेश यादव आदि मुख्यरूप उपस्थित रहे।






