सिद्धार्थनगर जिले में शान व शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

August 26, 2026 2:47 PM0 commentsViews: 143
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ कस्बा समेत नौगढ़, डुमरियागंज, इटवा, बांसी में मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद ए मिलादुन्नबी को इस्लाम के अनुयायियों ने शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकालाग गया। लोगों ने नबी की याद में कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

शोहरतगढ़ में जुलुस का एक दृश्य

बताया जाता है कि शोहरतगढ़ कस्बे में विशेष तौर से सभी मस्जिदों और घरों को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिह्न लगाया गया, घरों में इस्लाम का झंडा फहराया। जगह- जगह कसीदे पढ़ने के बाद मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मस्जिदों और घरों को बिजली के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। जगह जगह गेट बनाकर इस्लाम का प्रतीक चिन्ह लगाया गया। लोगों ने घरों में इस्लाम व तिरंगा का झंडा फहराया।

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर रमजान गली, नीबी दोहनी, पुलिस पीकेट, गड़ाकुल से माल गोदाम होते हुए पुन: जामा मस्जिद पर समाप्त हो गया। इस दौरान मौलाना रजिउल्लाह, नवाब खान, मोहम्मद शकील खां, अलताफ हुसैन, बाबूजी अंसारी, डॉ.वकार मोईज खान, हाफिज ऐजाज, अरमान अंसारी, सैफ आलम, जिशान रगरेज, फरहान, निशार चौधरी, मोहम्मद आमिर, अफसर अंसारी, नियाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply