दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप में 293 बच्चे लाभ के लिए चिन्हित

August 28, 2026 8:04 AM0 commentsViews: 37
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जोगिया में बृहस्पतिवार को दिव्यांग उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप समग्र शिक्षा सिद्धार्थनगर और एलिम्को कानपुर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि कैंप में ब्लॉक और आस-पास के क्षेत्र से तीन सौ दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया।

एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन परीक्षण के बाद इनमें से 293 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों जैसे व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी के लिए चिन्हित किया गया। इन बच्चों को जल्द ही एक विशेष वितरण शिविर के माध्यम से निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

कैंप में एलिम्को कानपुर से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अमर बहादुर व फैसल करीम, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल चौधरी, तकनीशियन गौरव तिवारी तथा डाटा मैनेजर आकाश सैनी व अंशु ने बच्चों का तकनीकी मापन व परीक्षण किया। इसके साथ ही फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. खुर्शीद आलम ने भी बच्चों को चिकित्सीय परामर्श दिया।

इस दौरान अवनीश त्रिपाठी, सतीश चंद्र, राकेश चौधरी, राघवेंद्र मिश्रा, आज्ञा राम चौधरी, आशीष राम सिंह, चित्रलेखा मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, श्रीराम, राममंगल, चंद्रभान सिंह, प्रदीप सिंह, प्रद्युमन सिंह, सुनील यादव, विनोद मिश्रा, प्रतिभा, सत्येंद्र, संतोष एवं प्रमोद शामिल रहे।

Leave a Reply