विधायक श्यामधनी राही, गोविंद माधव, जावेद आलम, दीपक मौर्या फतेबहादुर सिंह ने दी बधाई

August 28, 2026 2:14 PM0 commentsViews: 49
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर ​विधायक श्यामधनी राही युवा भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह तथा नगर पंचायत कपिलवस्तु के अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम ‘चुन्ने’ ने रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • विधायक श्यामधनी राही: “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा की महानता को दर्शाता है।”
  • जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या व महामंत्री फतेबहादुर सिंह

  • दीपक मौर्या फते बहादुर सिंह: भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और महामंत्री फतेबहादुर सिंह ने जिले वासियों को भाई बहन के जन्म जन्मांतर के अटूट प्रेम व विश्वाश के धागे से बने पावन पर्व रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी है।
  • नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव: “यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।”
  • अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम ‘चुन्ने’: “सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हम सभी को सामाजिक समरसता और सुरक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।”

​सभी नेताओं ने नगर व क्षेत्रवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम, शांति और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Leave a Reply