सपा के पीडिए जन चौपाल में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वाहन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी 303 कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र बड़गो में PDA जन चौपाल कार्यक्रम रिंधू पासवान की अगुवाई मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद भारती ने किया। इस अवसर पर सपा ने जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आवाहन किया। कहा कि 2027 विधानसभा का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।
कार्यक्रम की अगुवाई कर रही सपा नेता रिंधु पासवान ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है। भाजपा के एजेन्डे में रोजगार और नौकरी नहीं है। डीजल पेट्रोल बिजली रसोई गैस चीनी खाद बीज के दाम मैं भारी पैमाने पर मूल्य वृद्धि कर दी गई है। महंगाई से आम आदमी तबाह हो चुका है।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि महंगाई के कारण भाजपा सरकार में घर चलाना बहुत कठिन हो चुका है समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सभी महिलाओं को₹40000 रुपए हर साल समाजवादी पेंशन दिया जाएगा और आपके बच्चों का पढ़ाई और दवाई मुफ्त किया जाएगा और 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और उत्तर प्रदेश के खुशहाली के लिए 2027 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने की जनता से अपील किया।
उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष जोखन प्रसाद चौधरी जिला प्रवक्ता/जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी, कृष्णनाथ यादव, गुंजन पासवान, रवि शंकर यादव, श्रीनिवास यादव, पृथ्वीराज सिंह लोधी, केशव राम लोधी, राममिलन यादव, राम शंकर मौर्य, अब्दुल लतीफ, सतीश चौधरी, शैलेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





