यम द्वितीया पर्व पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा

November 12, 2026 9:35 AM0 commentsViews: 77
Share news

आजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। यम द्वितीया के पावन पर्व पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से कलम-दवात की पूजा कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष मुख्य यजमान देवानंद श्रीवास्तव एडवोकेट और उनकी पत्नी के पूजन-अर्चन से हुई। पूजन कार्य पं. विजय कुमार मिश्रा ने कराया। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना के साथ कलम दवात की पूजा की। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। कायस्थ समाज इस दिन कलम दवात की पूजा कर अपनी व समाज की उन्नति की कामना करता है।

पूजन कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर कर बाद यहां से कायस्थों का कारवां जमुआर घाट पर स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर कायस्थ समाज के लोगों ने माल्यापर्ण किया। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को यम द्वितीया और चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर में प्रमोद श्रीवास्तव, लाल आनंद प्रकाश, केशव कुमार श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव समेत अनेक चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply