विधायक श्यामधनी राही ने मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बूथों का किया निरीक्षण

November 22, 2026 10:54 PM0 commentsViews: 21
Share news
अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। ‘मतदाता जोड़ो अभियान- 2026’ के तहत रविवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने ग्राम सभा धौरीकुइयां, महदेवा ननकार, नगरा, बेल्टिकर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 286, 287, 352, 353, 387, 388, 389, 390, 391, 354 व 355 पर ग्राम प्रधान, बीएलओ (BLO) एवं जागरूक ग्राम वासियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान विधायक की मौजूदगी में मतदाता सूची का वाचन किया गया। सूची में से छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर एक अलग सूची तैयार कराई गई और मौके पर ही उनसे संपर्क कर नए पंजीकरण हेतु ‘फॉर्म-6’ भरवाया गया।
हर पात्र नागरिक को सूची से जोड़ने का लक्ष्य
अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक श्री राही ने बताया गया कि इसका मुख्य लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, सूची में मौजूद त्रुटियों के सुधार और छूटे हुए नागरिकों तक पहुंचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले नागरिको को जागरूक कर बूथ स्तर तक अभियान को गति दी जा रही है।
युवा भाजपा नेता सत्य प्रकश राही ने कहा कि “सशक्त लोकतंत्र, जागरूक मतदाता” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक भाग ले रहे है, सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र मादाता मतदान से वंचित न रहे।

Leave a Reply