सपा कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

November 22, 2026 11:38 PM0 commentsViews: 23
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके संघर्षों और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर किसान, मजदूर, नौजवान और बेरोजगारों के हितों की लड़ाई लड़ी। समाज के दबे-कुचले वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मदरसों के साथ संस्कृत विद्यालयों को भी अनुदान सूची में शामिल कराया।

विधायक सैयदा खातून और महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुमन यादव ने कहा कि नेताजी के विचार और संघर्ष हमेशा समाजवादी आंदोलन को प्रेरित करते रहेंगे। वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, विजय पासवान, मोनू दुबे, उग्रसेन प्रताप सिंह, बेचई यादव, महेश कन्नौजिया, राममिलन भारती, प्रदीप पथरकट, राम सेवक लोधी, नागेंद्र नाथ चौबे, मुरलीधर मिश्र, रिंधू पासवान, अखिलेश मौर्य, चंद्रहास यादव, नागेंद्र नाथ चौबे, मुरली धर मिश्र समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया।

Leave a Reply