कपिलवस्तु (303) विधानसभा की सियासत गरमाई: सपा से महेश कन्नौजिया की दावेदारी से बदल सकते हैं चुनावी समीकरण
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही जिले की 303-कपिलवस्तु (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के संभावित दावेदारों में लोटन ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश कन्नौजिया का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग का मानना है कि यदि सपा उन पर दांव लगाती है, तो इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लोटन क्षेत्र में मजबूत पकड़ और स्थानीय समीकरण
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला लोटन ब्लॉक क्षेत्र पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, जहां से भाजपा को लगातार बढ़त मिलती रही है। हालांकि, महेश कन्नौजिया इसी लोटन क्षेत्र के निवासी हैं और पूर्व में यहां से जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और स्थानीय निवासियों से सीधा जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। समर्थकों का आकलन है कि लोटन क्षेत्र में उनके प्रभाव से विपक्षी वोट बैंक में सेंध लग सकती है।

युवाओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी अनुभव
महेश कन्नौजिया की पहचान एक युवा और जमीनी नेता के रूप में रही है। पंचायत राजनीति का लंबा अनुभव होने के कारण ग्रामीण स्तर पर उनके व्यक्तिगत संबंध मजबूत हैं। विशेष रूप से क्षेत्र के युवा वर्ग में उनकी गहरी पैठ बताई जाती है, जो चुनाव के दौरान एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?
स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, समाजवादी पार्टी इस बार ऐसे चेहरे की तलाश में है जो न केवल पार्टी के पारंपरिक मतदाताओं को एकजुट रख सके, बल्कि भाजपा के प्रभाव वाले इलाकों में भी वोट हासिल करने की क्षमता रखता हो। ऐसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश कन्नौजिया की दावेदारी को क्षेत्र में काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आकलन के बाद ही लिया जाएगा।