सपा, भाजपा की नीतियों से जनता हो चुकी त्रस्त, 2017 कांग्रेस को मिलेगी जीत- ईश्वर चंद्र

February 2, 2016 4:34 PM0 commentsViews: 420
Share news

संजीव श्रीवास्तव

कांग्रेस की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता

कांग्रेस की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा एवं प्रदेश की सपा सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है और वह अब कांग्रेस की ओर उम्मीदों भरी निगाह से देख रही है। आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी।

मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि सपा- भाजपा की हकीकत अब जनता जान चुकी है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेताओं से वह सावधान भी हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति में अब जनता इन दोनों सरकारों से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आहवान किया।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि हाईकमान ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। प्रभारी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी जयंत्री मौर्य,सच्चिदानंद पांडेय, काजी सुहेल अहमद, कैलाश पंछी, डा. अखिलेश मिश्रा, महेश कन्नौजिया, कन्हैया मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, देवेन्द्र कुमार गुडडू, मोहरतराव, अनिल सिंह, अशोक श्रीवास्तव, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply