आज डुमरियागंज आयेंगे डा. अयूब
संवाददाता
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब आज दोपहर में उुमरियागंज आयेंगे जहां वह पीस पार्टी के वर्करों से बात करेंगे। इसके अलाव चुनावी रणनीति पर मश्वरा भी करेंगे।
पार्टी के विधानसभा {क्षेत्र अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया की पीपा अध्यक्ष अपने वर्करों से जिले की सियासी हालात पर बातचीत कर हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
उन्होंने इस बैठक का बेहद अहम बताते हुए वर्करों से मीटिंग में आने की अपील की है और कहा है बैठक में वर्करों की राय बहुत होगी। इसलिए उनकी भागीदारी जरूरी है।
कपिलवस्तु पोस्ट को अपने सूत्रों से पता चला है कि डा अयूब किसी दल से गठबंधन के पक्षधर है। लेकिन इसे अंजाम देने के लिए वह वर्करों से मश्वरा भी करना चाहते है। इस लिहाज से यह बैठक अहम हो सकती है।





