सदर विधायक ने गंभीर रोगों से पीड़ित पांच सौ रोगियों को दिलायी आर्थिक मदद

December 23, 2016 3:33 PM0 commentsViews: 219
Share news

संजीव श्रीवास्तव

vijay-paswan
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक विजय पासवान ने गंभीर रोगों से जूझ रहे पांच सौ रोगियों को मुख्य मंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलावायी है। रोगियों को उनके रोग के हिसाब से रकम दी गयी है।

यह जानकारी स्वयं सदर विधायक विजय पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि आर्थिक मदद पाने वालों अधिकांश ह्रदय रोग के मरीज है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग डेढ़ हजार से अधिक रोगियों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलवायी है।

विधायक पासवान ने बताया कि असहायों की मदद ईश सेवा है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साफ कहना है कि पैसे की तंगी के चलते किसी भी गरीब का इलाज नहीं थमेगा। बस उसकी आवश्यकता उन तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार समाज के सभी वर्गो का बराबर ख्याल रखती है। इसी कारण उसकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यह देख विपक्षी दलों के नेताओं के होश पुख्ता हो गये है। विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बननी तय है। विपक्षी जितना भी हाथ पांव मार लें, जनता उनके जाल में फंसने वाली नहीं है।

Leave a Reply