मुलायम गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जा, शिवपाल की फिर से लगी नेम प्लेट

January 8, 2017 1:00 PM0 commentsViews: 364
Share news

एस. दीक्षित

mulaym

लखनऊ। राजधानी स्थिति सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव ने ताला लगवा कर एक तरह से उस पर कब्जा कर लिया है। इससे अखिलेश गुट के तेवर चढ़ गये हैं। अखिलेश यादव की ओर से अभी काई प्रतिक्रिया नही आई है। इस घटना से दोनों गुटों में अंदरूनी तनाव बढ़ गया है।

खबर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव गुट के लोग सपा कार्यालय पहुंच कर आफिस के चेम्बरों में ताला लगा दिया। अखिलेश की तरफ से नामित प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की नेम प्लेट उखाड़ दी गई और उसके स्थान पर शिवपाल यादव की पुनः नेम प्लेट लगा दी गई।

इस घटना की जानकारी के बाद सीएम अखिलेश का गुट हक्का बक्का है। फिल हाल वह गुस्से से उबल रहा है। लेकिन अखिलेश यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने से यह गुट अभी शांत बना हुआ है। बहरहाल गुस्सा कभी भी फूट सकता है।

इस सम्बंध में जानकारों का कहना है कि विशेषरणनीति के तहत अखिलेश अभी चुप हैं। उनकी चुप्पी तूफान से पहले की खामोशी बताई जा रही है। इस घटना के बाद दोनों गुटों में दूरी स्वाभाविक है। माना जा रहा है कि दोनों गुटों में सुलह की गुंजाइश समाप्त हो गई है।

Leave a Reply