सपा के पास विकास की लंबी सूची, विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं– नीलिमा सिंह

February 25, 2017 11:29 AM0 commentsViews: 358
Share news

निजाम अंसारी

nilima

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्री की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। समाजवादी लोग अपने विकास कार्यों को गिना भी रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों के पास जाति धर्म के अलावा और कोई मुद्दा ही नहीं है, जिसे वह जनता के सामने रख कर वोट मांग सकें।

यह बातें शोहरतगढ़ की ब्लाक प्रमुख नीलिमा सिंह ने कही। वह शोहरतगढ़ सीट के उत्तर क्षेत्र के तमाम गांवों में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों के बीच बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है।

उन्होंने जनता से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार १ करोड़ ७ लाख महिलाओं और बुजुर्गों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री गरीब रिक्शा वाली को ई रिक्शा दे रहे हैं। उन्होंने १८ लाचा बच्चों को लैप टाप दिया। सिंचाई निशुल्क कर किसानों को राहत दी। स्मार्ट फोन दे रहे हैं। यहां तक की नमक भी सस्ता दे रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि कौन सरकार है जो लड़कियों को साइकिल, शादी अनुदान दे रही है। अखिलेश सरकार ने पांच साल में मेट्रो रेल चलवा दिया जो मोदी जी १५ सालों मे  गुजरात में नहीं चलवा पाये। उन्होंने एक्सप्रेस वे बनवाया। यह सब काम है जो सपा सरकार की सफलता की कहानी लिख रहे हैं।

उन्होंने गांवों के बुजुर्गों व नौजवानों से कहा कि वे अपने बेटे और भाई सरीखे उग्रसेन सिंह जी को वोट दें और अखिलेश जी को फिर से मुख्यमंत्री बना कर विकास की रफ्तार को आगे बढ़एं। उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ सपा ही कर सकती है। भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर लड़ाती है।

 

Leave a Reply