“मैं सपा से नहीं, पीले गमछे के खिलाफ लड़ रहा था”- अमर सिंह चौधरी
सपा ज्वाइन करने के बाद ज़िले में पूर्व विधायक का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत
नज़ीर मलिक
सिद्धर्थनगर। मैंने सपा छोड़ी नही थी, मैं तो पीले गमछे वाले कि साज़िश के खिलाफ लड़ रहा था। इसी कारण सपा से दूर रहना पड़ा। अब उसकी साज़िश नाकाम है। लिहाजा वे पार्टी में आये हैं।
ये बात समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा। वे सोमवार की शाम सिद्धार्थनगर सपा कार्यालय पर अपने सम्मान में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बार बार ” पीले गमछे ” का नाम लेकर ओम प्रकाश राजभर और उनकी पार्टी पर करारे प्रहार किए।
उन्होंने अपने संबोधन में खुलासा किया कि के वे 2022 के चुनाव में पीडीए के आकर्षण में सपा में आये। पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया, मगर उस समय सपा की सहयोगी और पीले गमछे वाले कि पार्टी के शीर्ष नेता ने हस्तक्षेप कर अपने एक बाहरी चहेते को उनके चुनाव क्षेत्र में टिकट दिला दिया। उस पीले गमछे वाले विश्वासघाती को हराना ज़रूरी था, इसके लिए उन्हें पार्टी से बाहर आना पड़ा और वह हारा भी।
अमर सिंह ने कहा कि वह पिछड़े वर्ग के हैं। आज अखिलेश यादव जी का पीडीए का नारा हर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक की भांति उन्हें भी आकर्षित करता है। इसलिए वे सपा में आये हैं। उन्होंने कहा कि वे पीडीए की लड़ाई लड़ेंगे। वे छत्र जीवन से ही स्व. चरण सिंह की किसान समर्थक समाजवादी विचारधारा से प्रभावित रहे हैं।
टिकट की बात पर उन्होंने कहा कि टिकट मांगना कार्यकर्ता का धर्म है और देना पार्टी की सूझबूझ पर निर्भर करता है। फिलहाल उनके सामने पीडीए को मजबूत करने का लक्ष्य है। समय आने पर टिकट के बारे में सोचा जाएगा। इससे पूर्वे 5 बजे शाम को पार्टी कायालय पहुंचने पर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिसपर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, के अलावा रिन्धु पासवान, अब्दुल कलाम खान, रमज़ान अली, पप्पू मलिक, अब्दुल कलाम सिद्दीक़ी, हारून, जोखन चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी आदि ने भी पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से ज़िले में सपा यकीनन और मजबूत बनेगी।





