अविष्कार अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया

December 12, 2024 8:53 PM0 commentsViews: 179
Share news

अजीत सिंह 

उसका बाजार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इनका चयन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान तहत आयोजित विज्ञान गणित मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज तथा राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा के आधार पर किया गया है।

बीईओ महेंद्र कुमार ने एक्सपोजर विजिट को रवाना करते हुए कहा कि इन्हें अशफाक उल्ला खान वन्य जीव प्राणी विज्ञान केंद्र एवं रामगढ़ ताल जैसे रमणीक और शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करने वाले दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। रेल म्यूजियम में बच्चों ने पुराने रेल ईंजन के बारे में जानकारी ली। सभी बच्चे उत्साहित होकर पूर्ण मनोरंजन सहित ज्ञानवर्धक विजिट का आनंद लिए। कहा कि छात्रों की प्रतिभा निखारने में पर्यटन स्थलों का ज्ञान जरूरी है।

छात्र सैफ अंसारी, श्रेया, साक्षी, ज्योति, नीलम, निशा अंकिता, आशा, नीलाक्षी आदि इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित दिखे। भ्रमण के दौरान एआरपी रामसेवक गुप्ता, गुलाम जिलानी, हरिशंकर सिंह, शिव कुमार शुक्ला, शैलेंद्र राय, मनोज कुमार, रिम्पी त्रिपाठी, ज्योति चौरसिया, अरुणिमा जायसवाल, श्रीचंद बालजीत कुमार, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply