बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान की छतिपूर्ति देगी सरकार- जगदम्बिका पाल

July 17, 2024 11:50 PM0 commentsViews: 137
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि दैवीय आपदा/बाढ़ विभीषिका में जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन आप के साथ खड़ा है आप सभी को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पायेगी। बाढ़ के दौरान जिन किसानों की फसलों की क्षति हुयी है बाढ़ समाप्त होने के बाद सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलायी जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा मैरूण्ड गांवों एवं बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था की गयी है।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ के ग्राम पंचायत पेड़ारी खुर्द में राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे।

उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपालों को लगाया गया है, वह लोगों को राहत सामग्री व लंच पैकेट आदि उपलब्ध करायेंगे। गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर जिनकी डिलीवरी नजदीक है उनको निकट के सीएचसी/पीएचसी में पहुंचाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क करें समस्या का निराकरण कराया जायेगा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ग्राम प्रधान पेड़ारी बुजुर्ग गोविन्द पासवान, लेखपाल रामकरण गुप्ता व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply