भारत नेपाल के बीच मित्रता मजबूती के लिए 8 जिलो में होगा 12 दिन महोत्सव 

February 17, 2026 5:38 PM0 commentsViews: 90
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से  16 से 28 फरवरी 2026 तक 12 दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के 8 सीमावर्ती जनपदों में किया जा रहा है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित यह महोत्सव कुशीनगर से शुरू होकर पीलीभीत तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक व्यंजनों और ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) प्रदर्शनी के माध्यम से दोनों देशों के अटूट संबंधों को मजबूत करेगा। सिद्धार्थनगर में यह महोत्सव 18 एवं 19 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।

सुचना विभाग ने बतया कि 18 फरवरी 2026 को दोपहर 02:00 बजे भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके उपरांत सायं 4:00 बजे से बीएसए ग्राउंड सिद्धार्थनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी, एक जनपद–एक उत्पाद प्रदर्शनी, भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित चित्रकला एवं रंगोली प्रदर्शनी सहित विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में लोक एवं शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य तथा मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक विशाल श्रीवास्तव की विशेष प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेगी।

19 फरवरी को भी विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, एवं लोक गायन, आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें मध्य प्रदेश, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, सीतापुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर सहित विभिन्न स्थानों के कलाकार सहभागिता करेंगे। इस महोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मैत्री के इस महोत्सव को सफल बनाएं।

 

Leave a Reply