ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाया जायेगा भाजपा का स्थपना दिवस, तैयारी बैठक सम्पन्न

April 2, 2026 10:22 AM0 commentsViews: 29
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के निमित्त बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर  तैयारी बैठक भजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव साहित जिले विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे।

सदर विधायक श्यामधनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि राजनीतिक पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिये संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है जिससे देश विकास के पथ पर चल रहा है।

इस अवसर पर विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लाल जी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुँवर विक्रम सिंह, फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, विपिन सिंह साहित पार्टी  अन्य पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply